अस्पताल से नहीं मिली एम्बुलेंस, डिब्बे में नवजात का शव ले गये पिता

Mar 08, 2026 08:23 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

झारखंड स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता की एक दर्दनाक तस्वीर शनिवार को सामने आई, जब एक पिता को अपने नवजात शिशु के शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस या कोई वाहन नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल से नहीं मिली एम्बुलेंस, डिब्बे में नवजात का शव ले गये पिता

झारखंड स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता की एक दर्दनाक तस्वीर शनिवार को सामने आई, जब एक पिता को अपने नवजात शिशु के शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस या कोई वाहन नहीं मिला। मजबूर होकर बच्चे के शव को डिब्बे में रख घर ले जाना पड़ा। इस घटना से ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी रीता तिरिया को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को रीता तिरिया ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे का शव अपने घर ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से उन्हें न तो एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही कोई व्यवस्था की गई। इसके बाद मजबूर होकर असहाय पिता रामकृष्ण हेम्ब्रम नवजात के शव को एक गत्ते (कार्टन) के डिब्बे में रखकर अपने गांव ले गए।

घटना के बाद आक्रोश

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि दूरदराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों के साथ अस्पताल में अक्सर उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि यदि अस्पताल प्रशासन चाहता तो एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों को उनके गांव तक पहुंचाया जा सकता था। और एक पिता को अपने बच्चे का शव इस तरह नहीं लाना पड़ता।

अस्पताल ने क्या कहा

अस्पताल प्रभारी अंशुमान शर्मा ने आरोप से इनकार किया और कहा कि हेम्ब्रम ने एम्बुलेंस का अनुरोध नहीं किया था। शर्मा ने कहा कि उन्होंने एम्बुलेंस की मांग नहीं की और शव लेकर अस्पताल से चले गए। शर्मा के अनुसार अनुरोध किए जाने पर अस्पताल ऐसे मामलों में 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करता है।

जांच शुरू

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा एक माता-पिता को अपने मृत नवजात शिशु को ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजॉय सिंह ने बताया कि हम चक्रधरपुर अस्पताल में हुई घटना के बारे में लगाए गए आरोपों से अवगत हैं। हम जांच शुरू करेंगे और इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें