झारखंड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सारंडा

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल के जराइकेला थाना क्षेत्र का कोलबोंगा शनिवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह 9 बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षाबलो के बीच हुई मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई।

झारखंड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सारंडा

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल के जराइकेला थाना क्षेत्र का कोलबोंगा शनिवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह नौ बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षाबलो के बीच हुई मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई। खबर है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने हेलीकाप्टर से भी गोलियां चलाईं। हालांकि, मुठभेड़ को लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई

केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर 31 मार्च तक दिए गए अल्टीमेटम को लेकर सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई चल रही है। बचे हुए नक्सलियों के खात्मे को लेकर जवानों द्वारा ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। खबर है कि नक्सलियों के खिलाफ इस समय सारंडा में चार हजार जवान ऑपरेशन में लगे हैं।

ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सुबह अचानक से जोरदार गोलियों की आवाज आने लगा। गोलियों की तडतड़ाहट की गूंज पूरे इलाके में सुनाई देने लगी। जिसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर में दुबक गए।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें