Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsYouth Seriously Injured in Bus Accident Near Jamugaria Dhanbad
यात्री बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

यात्री बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

दुमका रामपुरहाट मार्ग पर जबरदहा मोड़ के पास एक यात्री बस की चपेट में आने से युवक उज्जवल सहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानों मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

Nov 06, 2025 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका रामपुरहाट मार्ग में जबरदहा मोड़ के समीप यात्री बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है जामूगड़िया का उज्जवल सहा चायपनी की ओर जा रहा था कि हर हर महादेव नामक यात्री बस के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी किसी कार्य से वापस लौट रहे थे इसी क्रम में दुर्घटना स्थल से घायल को शिकारीापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है यात्री बस चालक तेजी व लापरवाही से परिचालन करते हुए रामपुरहाट की ओर जा रही थी इसी दौरान बस से धक्का लगने पर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर यात्री बस को अपने कब्जे में ले ली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।