रेलवे स्टेशन के पास मिला एक घायल युवक, इलाज के दौरान हुई मौत
-शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने शव को पहचान के लिए शीतगृह में रखारेलवे स्टेशन के पास मिला एक घायल युवक, इलाज के दौरान हुई मौत रेलवे स्टेशन के पास मिला

दुमका, प्रतिनिधि।दुमका रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ओवर ब्रिज के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। आरपीएफ के जवानों ने घायल युवक को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुजुर ने बताया कि मंगलवार को पता चला कि एक युवक घायल अवस्था में ओवर ब्रिज के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए पीजेएमसीएच भेजवाया गया, जहां बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नगर थाना की पुलिस ने शव को उठवाकर पीजेएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


