धरती और सूर्य के बिना प्राणियों का कोई अस्तित्व नहीं, इसे जरूर बचाएं : विश्वनाथ दे
जरमुंडी, प्रतिनिधि। धरती और सूर्य के बिना प्राणियों का कोई अस्तित्व नहीं, इसे जरूर बचाएं : विश्वनाथ दे धरती और सूर्य के बिना प्राणियों का कोई अस्तित

पर्यावरण का संरक्षण कर प्रकृति (धरती) को बचाने के लिए पौड़ेयाहाट गोड्डा के युवक विश्वनाथ दे ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस कार्य के लिए विश्वनाथ ने एक अनूठे प्रयोग को माध्यम बनाकर, पैदल ही भारत भ्रमण करने की ठानी है। बता दें कि विश्वनाथ द्वारा बैठक धरती की प्रतिकृति ग्लोब और सूर्य की प्रतिकृति को कांवर में रखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विश्वनाथ के इस पुनीत अभियान में यात्रा के प्रथम पड़ाव, बासुकीनाथ में हुई एक भेंट वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है, उसी प्रकार धरती और सूर्य के बिना किसी भी प्राणी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
कहा कि जिस प्रकार सभी अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, ठीक उसी तरह हमारी धरती मां की भी सेवा की जानी चाहिए, हमारी प्रकृति धरती माता को प्रदूषण से बचाकर तथा प्राकृतिक संसाधनों का खासकर हरे भरे वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेकर तथा संसाधनों का अनावश्यक दोहन रोककर हम मानवता का बड़ा कल्याण कर सकते हैं। कहा धरती को बचाएं ताकि उनकी जो संतान है जैसे कि हम लोग हुए और सारे प्राणी हुए, कोई बीमारी से ग्रस्त ना हो, सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहे, यही इस यात्रा का उद्देश्य है। बताया कि इस यात्रा की शुरुआत बिहार के बौंसी मंदारहिल से शिवरात्रि के दिन की गई। मंदार हिल से यात्रा का प्रथम पड़ाव बासुकीनाथ और बासुकीनाथ धाम से भोलेनाथ की इच्छा अनुसार अन्य तीर्थों की ओर यह यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदार पर्वत गो मंथन बनाकर देवताओं और दैत्यों ने समुद्र मंथन किया था, जिससे अमृत निकला। इससे बुरी शक्तियां पराजित हुई और संपूर्ण सृष्टि सहित देवताओं का कल्याण हुआ। लोक कल्याण के निमित्त सनातन को बचाने के लिए एक बार फिर आत्ममंथन का कार्य करने की जरूरत है, सभी सनातनियों को एक साथ आकर पूरी तत्परता से सनातन की रक्षा के लिए सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



