Dumka News: जहर खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जहर खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौतजहर खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौतजहर खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौत

Dumka News: जहर खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौत

Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जहर खाकर गंभीर हालात में पड़ा युवक ने इलाज के दौरान दुमका में शुक्रवार की देर रात दम तौड़ दिया है। युवक लिट्टीड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालपहाड़ी गांव निवासी जीवन पंडित का 20 वर्षीय बेटा सीठून पंडित के रूप में चिन्हित हुआ है। युवक दुमका से घर लौटने के दौरान गोपीकांदर हटिया के समीप तिरुपति नदी के किनारे जहर खाकर अपना मामा को मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी दिया था। जिससे परिजनों द्वारा थाना पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद थाना पुलिस दल बल के साथ खोज बीन कर गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ मिला था। थाना पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रीय गोपीकांदर में प्राथमिक इलाज कराकर बेहतर इलाज हेतु फुलो झानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया था।

जिससे शाम को देर रात इलाज के दौरान दम तौड़ दिया। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजन को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।