मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर यादव महासभा की बैठक

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में प्रांतीय यादव महासभा की बैठक में 21 जून 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर यादव महासभा की बैठक

दुमका, प्रतिनिधि। प्रांतीय यादव महासभा, झारखंड की जिला इकाई दुमका की एक बैठक जिला कार्यालय कानू पाड़ा, दुमका में जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने किया। बैठक में जिला संरक्षक दिवाकर महतो, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ यादव, मणिकांत लायक, पंकज यादव, सचिव विष्णु यादव, काशीनाथ महतो, अशोक यादव, गोलक बिहारी यादव, विश्वजीत यादव, बनमाली महतो, श्रीनिवासन यादव, शेष यादव, बसंत यादव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में चर्चा

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जून 2026 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विशेष सम्मान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय यादव महासभा, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यादव पीतांबर दास विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे।

भविष्य की योजना

साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति प्राप्त होने पर उसी दिन जिला कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतिभा सम्मान समारोह कब आयोजित किया जाएगा?
21 जून 2026 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।