ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाराणी सती दादी महोत्सव पर हुआ पूजा-पाठ

राणी सती दादी महोत्सव पर हुआ पूजा-पाठ

आसनबनी गांव स्थित श्री अग्रसेन भवन परिसर में शनिवार को राणी सती दादी महोत्सव का आयोजन किया गया। गांव के मरवाड़ी घराने की ओर से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। राणी सती दादी की पूजन के...

राणी सती दादी महोत्सव पर हुआ पूजा-पाठ
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 08 Sep 2018 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

आसनबनी गांव स्थित श्री अग्रसेन भवन परिसर में शनिवार को राणी सती दादी महोत्सव का आयोजन किया गया। गांव के मरवाड़ी घराने की ओर से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। राणी सती दादी की पूजन के उपरांत अखंड ज्योत जलाई गई। महिलाओं के द्वारा मंगल पाठ का आयेाजन किया गया। पश्चिम बंगाल से आए भजन कीर्तन मंडली के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत की गई, जो उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उत्सव को लेकर श्री अग्रसेन भवन को भव्य रूप से सजाया गया था। उत्सव आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें