ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाविश्व आदिवासी दिवस : दुमका के तीरंदाज दिनेश मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं कई स्वर्ण पदक

विश्व आदिवासी दिवस : दुमका के तीरंदाज दिनेश मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं कई स्वर्ण पदक

विश्व आदिवासी दिवस दुमका जिला के घासीपुर गांव का दिनेश मुर्मू अभी दुमका के प्लस 2 जिला स्कूल में 11 वीं का छात्र है और यहां राजकीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र दुमका में तीन साल से तीरंदाजी का प्रशिक्षण...

विश्व आदिवासी दिवस : दुमका के तीरंदाज दिनेश मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं कई स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 09 Aug 2020 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

अंडर 19 में स्कूल तीरंदाजी में नेशनल चैंपियन का खिताब जीत चुके दुमका के दिनेश मुर्मू तीरंदाजी के क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम है। इसी वर्ष रांची में सम्पन्न 65 वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय अंडर 19 तीरंदाजी में झारखंड को 5 स्वर्ण दिलाने में दिनेश मुर्मू का बड़ा योगदान रहा था। इंडियन राउंड में दिनेश मुर्मू ने तीन स्वर्ण जीता था। दुमका जिला के घासीपुर गांव का दिनेश मुर्मू अभी दुमका के प्लस 2 जिला स्कूल में 11 वीं का छात्र है और यहां राजकीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र दुमका में तीन साल से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहा है। इतने कम उम्र में दिनेश मुर्मू राष्ट्रीय तीरंदाजी में कई पदक अपने नाम कर चुका है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक झारखंड राज्य के लिए जीता है। उनके कोच मोहन कुमार ने बताया कि एक बड़ा तीरंदाज होने का सारा गुण दिनेश मुर्मू में है। दिनेश काफी मेहनती और जुझारू है। उम्मीद है कि एक दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में परचम लहरायेगा। दिनेश मुर्मू बहुत ही साधारण परिवार से आता है। राज्य तीरंदाजी संघ के ई.केएन. सिंह ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति और कम संसाधन में भी दिनेश मुर्मू की जो उपलब्धियां हैं,उससे न केवल संताल समाज बल्कि पूरा दुमका गौरवान्वित है। दिनेश मुर्मू ने बताया किलॉकडाउन में दिनेश मुर्मू घर में सुबह शाम योगा, सूर्य नमस्कार और व्यायाम कर रहे हैं और तीरंदाजी का भी अभ्यास कर रहे है। अभी वे खेलो इंडिया का तैयारी कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें