
स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विश्व मानवाधिकार दिवस मना
दुमका में बुधवार को सिदो कान्हु मुर्मू विवि में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भूगोल और अंग्रेज़ी विभाग के छात्रों ने पुरस्कार जीते। एसपी कॉलेज में लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्रों ने भाग लिया और समानता का संदेश दिया।
दुमका, प्रतिनिधि। बुधवार को सिदो कान्हु मुर्मू विवि के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका विषय मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा की आवश्यकताएं था। यह विषय इस वर्ष के मानवाधिकार दिवस की थीम भी है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित, द्वितीय स्थान अंग्रेज़ी विभाग की अंजलि, तथा तृतीय स्थान अंग्रेज़ी विभाग के मो रेहान रजा को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंग्रेज़ी विभाग की सोफिया फ़िरदौस, द्वितीय स्थान इतिहास विभाग के राहुल नंदी, तथा तृतीय स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित ने हासिल किया।

निर्णायक मंडली में डॉ. गणेश, डॉ. हिमाद्रि शेखर, तथा अभिनव कुमार शामिल थे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. विजय कुमार, और डॉ. अजय सिन्हा ने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। फोटो संख्या 27 विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाते शिक्षक दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज दुमका में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में लैंगिक समानता एवं लैंगिक जागरूकता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक भेदभाव के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, समान अधिकारों की समझ को बढ़ाना तथा एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न संकायों एवं विभागों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लैंगिक समानता के प्रति अपनी सकारात्मक सोच को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ पूनम बिंझा ने लैंगिक समानता की वर्तमान सामाजिक आवश्यकता, शिक्षा संस्थानों की भूमिका एवं युवाओं की जिम्मेदारी को विस्तार से रखा। मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुमित्रा हेम्ब्रम ने लैंगिक समानता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। अन्य वक्ताओं ने लिंग आधारित भेदभाव, महिलाओं एवं पुरुषों के अधिकार, ट्रांसजेंडर समुदाय की चुनौतियाँ, सुरक्षित परिसर का महत्व, यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, तथा जेंडर सेंसिटाइजेशन के व्यावहारिक उपाय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी यादव द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एसपी कॉलेज सदैव से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता रहा है। कार्यक्रम का समापन समानता, सम्मान और सुरक्षा’ के संदेश के साथ हुआ। एस. पी. कॉलेज, दुमका द्वारा आयोजित यह जागरूकता पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रही, बल्कि परिसर में एक सकारात्मक और समावेशी वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ किलिस मरांडी, डॉ यदुवंश यादव, डॉ त्रिजा जेनिफर टोप्पो, डॉ बसंती हांसदा, डॉ अनिता राज हेम्ब्रम, डॉ कमल शिवकांत हरि, डॉ सुजीत कुमार आर्या उपस्थित थे। फोटो संख्या 28 एसपी कॉलेज में दिवस मनाते विश्व मानवाधिकार दिवस शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


