ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामहिला आयोग की टीम दुमका पहुंची

महिला आयोग की टीम दुमका पहुंची

झारखंड राज्य महिला आयोग की टीम रविवार को दुमका पहुंची। आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के नेतृत्व में पहुंची आयोग की टीम दुमका में अगले तीन दिनों तक प्रवास करेगी। यह जानकारी आयोग की सदस्य प्रो.शर्मिला...

महिला आयोग की टीम दुमका पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 21 May 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य महिला आयोग की टीम रविवार को दुमका पहुंची। आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के नेतृत्व में पहुंची आयोग की टीम दुमका में अगले तीन दिनों तक प्रवास करेगी। यह जानकारी आयोग की सदस्य प्रो.शर्मिला सोरेन ने दी। उन्होंने बताया कि 21 और 22 मई को दुमका इंडोर स्टेडियम में विधिक जागरुकता कायरक्रम होगा। वहीं 23 मई को ओपेन कोर्ट होगा जिसमें गोड्डा और जामताड़ा जिलों के मामलों की सुनवाई होगी। महिला आयोग की टीम में अध्यक्ष कल्याणी शरण के अलावा सदस्य प्रो.शर्मिला सोरेन,आरती राणा और पूनम प्रकाश भाग लेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें