ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामहिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव

शिकारीपाड़ा। नक्सल प्रभावित कालीचुआं गांव में 30 वर्षीय महिला प्रमिला रानी की हत्या कर दी गई। महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह घटना मंगलवार को रात में हुई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा...

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 07 May 2020 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नक्सल प्रभावित कालीचुआं गांव में 30 वर्षीय महिला प्रमिला रानी की हत्या कर दी गई। महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह घटना मंगलवार को रात में हुई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर प्रमिला रानी के शव के साथ जहरीला पदार्थ व कटोरा,फांसी के फंदे में प्रयुक्त किए गए साड़ी सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया है।

इस मामले में पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की बहन जीतनी रानी ने शिकारीपाड़ा पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व कालीचुआं गांव के कार्तिक देहरी के साथ हुई थी। जिससे उसकी बहन को एक बेटा व एक बेटी हुआ है। शादी के कुछ वर्ष बाद से उसके पति व ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की बात उसकी बहन ने उसे बताई थी। करीब सात माह पूर्व अपने पति व बच्चें को छोड़ कर उसकी बहन के ससुराल गम्हारपहाड़ी में रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी बहन प्रमिला मरांडी अपने बच्चों से मिलने की बात कह ससुराल गई थी कि दूसरे दिन सुबह में उसके पति एवं देवर ने सूचना दिया कि उसकी बहन की मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही जब बहन के ससुराल पहुंची तो देखा के शव के गले में फंदे का निशान है एवं बगल में एक कटोरे में जहरीला सामान पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव के साथ फंदा में प्रयुक्त साड़ी आदि सामग्री को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि मृतक की बहन के बयान पर हत्या कर साक्ष्य मिटाना के प्रयास के मामले में कालीचुआं के उसके पति कार्तिक देहरी, देवर संजय देहरी व बुधन देहरी,मानिक देहरी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें