ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाशौचालय निर्माण कार्य में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

शौचालय निर्माण कार्य में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शौचालय निर्माण में तेजी लाने को लेकर मुखिया व जलसहिया की एक बैठक हुई। जिसमें जिला कल्याण पदाधिकारी, अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन, बीडीओ मुकेश मछुआ मौजूद थे।...

शौचालय निर्माण कार्य में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 17 Sep 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शौचालय निर्माण में तेजी लाने को लेकर मुखिया व जलसहिया की एक बैठक हुई। जिसमें जिला कल्याण पदाधिकारी, अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन, बीडीओ मुकेश मछुआ मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप में मुखिया व जलसहिया को प्रोत्साहित करते हुए शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जाना है। इसमें सभी का सहयोग चाहिए। इस कार्य में अगर कोई मुखिया की ओर से लापरवाही बरती जाती है तो इस कार्य के लिए उपमुखिया को भार दिया जाएगा। शौचालय निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही किया जाएगा। युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। बैठक में बसंती मुर्मू, हरिलाल हांसदा, आशा हेम्ब्रम, पानवती हांसदा, देवनारायण पहाडिया, नकुल हांसदा व छिता मुर्मू इत्यादि मुखिया सहित जलसहिया, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें