ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजमीन को लेकर विधवा एवं उसके बच्चे को घर से निकाला,प्राथमिकी दर्ज

जमीन को लेकर विधवा एवं उसके बच्चे को घर से निकाला,प्राथमिकी दर्ज

जामा। जामा क्षेत्र के असंजोर पंचायत के कुरमन गांव में एक विधवा के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। यह घटना 19 अक्टूबर को...

जमीन को लेकर विधवा एवं उसके बच्चे को घर से निकाला,प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 23 Oct 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

जामा क्षेत्र के असंजोर पंचायत के कुरमन गांव में एक विधवा के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। यह घटना 19 अक्टूबर को हुई। जानकारी के अनुसार पीड़िता शनि हेम्ब्रम ने अपने लिखित बयान में थाना को बताया है कि सितंबर माह में उसके पति बुदिलाल मुर्मू की मृत्यु हो गयी। पति की मृत्यु के उपरांत जमीन विवाद को लेकर गांव के ही पलटन टुडू, रुगुम टुडू, मकलू मुर्मू, पदिन टुडू, त्रिवन टुडू, पनमुनि टुडू, मुगली टुडू, फुलमुनि मरांडी, पाकु मुर्मू और गणेश शर्मा ने घर में घुसकर पीड़िता शनि हेम्ब्रम और उसके बेटे के साथ मारपीट की और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। डर से दोनों ने गांव के प्रधान के घर में शरण ले रखे है।

पीड़िता ने बताया कि उसके घर में बंधे चार सुअर, दो बकरी, साइकल, वर्तन कपड़ा सहित 20 हज़ार नगद भी आरोपियों ने चुरा लिया हैं और उसके घर के दरवाजे पर कांटिले पेड़-पौधे रख दिए गए है। आरोपी गणेश शर्मा को छोड़ सभी कुरमन के ही रहने वाले हैं जबकि गणेश शर्मा दुमका नगर थाना क्षेत्र के बाउरी पाड़ा का रहने वाला है। जामा थाना कांड संख्या 161/20 के तहत धारा 341, 504, 443, 323, 379 एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें