ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकालगातार बारिश से जलजमाव

लगातार बारिश से जलजमाव

दुमका जिले में गुरुवार को देर शाम और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से जहां जगह-जगह जल जमाव हो गया, वहीं नदियों के जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।...

लगातार बारिश से जलजमाव
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 12 Aug 2017 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका जिले में गुरुवार को देर शाम और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से जहां जगह-जगह जल जमाव हो गया, वहीं नदियों के जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के कारण परेशानी हुई। कचहरी परिसर और नीचे बाजार में भी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति रही। इधर न्यू कुम्हारपाड़ा, दुधानी, गिलानपाड़ा, मजिस्ट्रेट काॉलनी के नीचे और बख्शीबांध रोड सहित कई मुहल्लों में बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दुमका में शुक्रवार को 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद है। गुरुवार से हो रही बारिश के कारण मयूराक्षी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार को मसानजोर डैम का जलस्तर 390 फीट था जो शुक्रवार को शाम में 391 फीट हो गया है। मसानजोर डैम में खतरे का निशान 404 फीट पर है। अभी डैम का कोई मुख्य गेट नहीं खोला गया है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को डैम के जल स्तर पर निगरानी का निर्देश दे रखा है। इधर मयूराक्षी बायां तटनहर में 50 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए छोड़ा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें