
शुद्ध जल मानव जीवन का मुख्य आधार है : बीडीओ
-मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में जल सहिया के बीच जल जांच कीट का किया गया वितरणशुद्ध जल मानव जीवन का मुख्य आधार है : बीडीओ शुद्ध जल मानव जीवन का मुख्य
मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में गुरुवार को जल सहिया को एफटीके किट के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 दुमका अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सभी जलसहिया को दी गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने मसलिया के जलसहिया चैताली दत्ता को जल जांच किट का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बारी बारी से सभी जल सहिया को जल जांच कीट का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि शुद्ध जल मानव जीवन का मुख्य आधार है।
मनुष्य में सत्तर प्रतिशत बीमारी जल जनित होता है। इसलिए आप सभी अपने गांव में सभी जल स्रोत की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट दे। जल गुणवत्ता विषय पर सभी जलसहिया को जिला समन्वयक आइइसी ब्रजेश कुमार ने बताया गया कि सभी जलसहिया प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगे और अपने गांव अंतर्गत 5-5 सक्रिय महिला को भी जल जांच करने के लिए सिखाएंगे। जल जांच करने के उपरांत सभी जल सहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे। कहा बिना जल जांच किए पेयजल के रूप में उपयोग न करें। जल जीवन मिशन के तहत सभी अवयवो पर भी विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई। प्रशिक्षण जल जांच के सभी पैरामीटर यथा पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता, लोह तत्व, नाइट्रेट,क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट आदि को एक एक कर प्रदर्शन कर बताया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड वास समन्वयक प्रेम मुर्मू ,कनिया अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू के द्वारा सहयोग किया गया। फोटो-11दुमका-209,210, कैप्सन-मसलिया में बीडीओ ने जल जांच कीट का वितरण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्रशिक्षण में शामिल जल सहिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




