गर्मी के दस्तक मात्र से ही झिलुवा गांव के लक्खीबाद गांव में पानी की किल्लत शुरू

Mar 09, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। झीलुवा गांव में चापाकल एक महीने से खराब है, जिससे 20 घरों की लगभग 100 जनसंख्या पेयजल संकट का सामना कर रही है। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

गर्मी के दस्तक मात्र से ही झिलुवा गांव के लक्खीबाद गांव में पानी की किल्लत शुरू

मसलिया, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक मात्र से ही दुमका जिला में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। मसलिया प्रखंड के रांगा पंचायत अंतर्गत झीलुवा गांव लक्खी मंदिर के समीप स्थित चापाकल एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। जिससे 20 घरों की लगभग सौ की आबादी पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों का संजली सोरेन, सूरज मुनी टुडू,सुमी मरांडी, दुल्हन बास्की, गायत्री मरांडी,सूरजमुनि सोरेन, सुसानी टुडू ने बताया की पानी के लिए पूर्व में दुमका के एक संवेदक ने पाइपलाइन बिछाया था, लेकिन वह योजना धरातल पर एक साल भी नहीं चली। लोग पुनः चापाकल पर निर्भर हो गए।

अब तो चापाकल भी जबाब दे रहा है । चापाकल मरम्मत के लिए मिस्त्री को बुलाने पर सुनता नहीं है। जिससे ग्रामीण लाचार और विवश हैं। रविवार को झीलुवा ग्राम स्थित लक्खी मंदिर के पास ग्रामीण महिलाओं ने हाथों में खाली बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से अविलंब पेयजल आपूर्ति दिलाने की विभाग से मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।