ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकास्वयंसेवक जतिन कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड

स्वयंसेवक जतिन कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से रांची में लाइव दृश्य के माध्यम से 24 सितम्बर को जतिन को सम्मानित...

स्वयंसेवक जतिन कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 14 Sep 2020 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार का चयन राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड 2018-19 के लिए किया गया है। जतिन कुमार सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से रांची में लाइव दृश्य के माध्यम से 24 सितम्बर को जतिन को सम्मानित करेंगे। पूरे देश से 30 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जतिन कुमार ने एनएनएस ने गोद लिए गांवों में कई नए काम किए हैं, जिसमें तकनीकी शिक्षा, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान, निशुल्क कोचिंग, वस्त्र वितरण और कौशल विकास प्रमुख हैं। जतिन कुमार ने एनएसएस के दौरान तमाम अभियानों में हिस्सा लिया जिसमे ओडीएफ, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, स्वक्षता अभियान और सर्व शिक्षा अभियान जैसे सरकार की प्राथमिकता वाले अभियान शामिल है।जतिन कुमार ने कहा है कि भारत के एनएसएस डायरेक्टर सौरभ साह, एनएसएस के रीजनल डायरेक्टर विनय कुमार एवं राज्य के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने हमेशा प्रोत्साहित किया। कुलपति प्रो.सोना झरिया मिंज सहित कई विश्वविद्यालय पदाधिकारियों और प्राचार्य ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें