ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाअभियंता दिवस के रूप में मनी विश्वेश्वरैया जयंती

अभियंता दिवस के रूप में मनी विश्वेश्वरैया जयंती

भारत रत्न डा. एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंडोर स्टेडियम दुमका में 51 वां अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया...

अभियंता दिवस के रूप में मनी विश्वेश्वरैया जयंती
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 15 Sep 2018 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत रत्न डा. एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंडोर स्टेडियम दुमका में 51 वां अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दुमका के उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर एवं भारत रत्न डा. एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि आज हम अगर विश्वेश्वरैया की अच्छी बातों को आने जीवन में उतार सकते हैं तो यही सही मायनें में उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्घांजलि होगी। उनके व्यक्तित्व में जो सकारात्मकता थी उन्हें अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की सोच हमारी हो सकती है लेकिन उसे किस तरीके से गुणवत्तापूर्ण बनाया जाय यह कार्य एक अभियंता ही कर सकता है। भीड़ से अलग कुछ करने का जज्बा आपको एक नई ऊंचाई देगा। हमेशा सकारात्मक विचार आपने भीतर रखें, निश्चित रूप से आप सभी एक दिन इस जिले के साथ साथ राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे। डीडीसी वरुण रंजन ने कहा कि देश का हर एक व्यक्ति जो किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुलझाता है। वह एक अभियंता है। देश ने विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी तेजी से विकास किया है। वैज्ञानिक आज मंगल ग्रह पहुंचने की बात कर रहे हैं। नए टेक्नोलोजी की वजह से आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और यह सब कहीं ना कहीं एक इंजीनियर के सहयोग से ही सम्भव हो सका है। पर प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश ने कहा कि भारत रत्न ड एम विश्वेश्वरैया के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है । उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि आप इस देश के भविष्य हैं। आप एक अलग सोच के साथ देश को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें