ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजामा में वाहनों की हुई जांच-पड़ताल

जामा में वाहनों की हुई जांच-पड़ताल

बढ़ते आपराधिक घटना के मद्देनजर जामा थाना के एएसआई अनिल सिंह ने सोमवार को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि कुल 104 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान...

जामा में वाहनों की हुई जांच-पड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाTue, 05 Sep 2017 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ते आपराधिक घटना के मद्देनजर जामा थाना के एएसआई अनिल सिंह ने सोमवार को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि कुल 104 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान निबंधन, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई।किसी भी वाहन को जब्त नहीं किया गया है। इधर, दुमका एसपी के निर्देशानुसार मसलिया थाना गेट के सामने सोमवार को सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में सघन दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेंकिं ग अभियान दोपहर एक बजे से चार बजे तक चलाया गया। इस दौरान कुल 40 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों की डिक्की एवं कागजातों की जांच की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें