सरस्वती पूजा पर एसएस विद्या विहार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Jan 24, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका। प्रतिनिधिसरस्वती पूजा पर एसएस विद्या विहार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूमसरस्वती पूजा पर एसएस विद्या विहार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्

सरस्वती पूजा पर एसएस विद्या विहार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

दुमका। एस-एस विद्या विहार दुमका में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा धूमधाम से की गई। पूजा-अराधना के बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने माता की भक्ति में भजन प्रस्तुत किए तथा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों के इस प्रदर्शन से वि‌द्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी अत्यंत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती आपको वह हर ज्ञान दें,जो आपके जीवन के सभी प्रकार के अंधकार को मिटा दे और आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएं।

विद्यालय के सचिव निशांत विक्रम सिंह ने इस अवसर छात्र-छात्राओं को स्नेहाशिष देते हुए बोले कि माता आपलोगों के जीवन की समस्त विफलताओं को सफलता में बदल दें, यही मेरी शुभकामनाएं है। मां सरस्वती की पूजन शिक्षक अनंत लाल पांडे ने किया। फोटो-23दुमका-63 व 64,कैप्सन-सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छोटे-छोटे बच्चे ग्रीन माउंट एकेडमी में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा दुमका। प्रतिनिधि ग्रीन माउंट एकेडमी के सभी शाखाओं में सरस्वती पूजा और सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। डा. करुण कुमार राय ने सचिव बनकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण करके जयंती मनाई तथा बच्चों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यजमान बनकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और मां से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस शुभ अवसर पर ग्रीन माउन्ट परिवार की ओर से दुमका वासियों का हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। फोटो-23दुमका-65,कैप्सन मां सरस्वती की पूजा अराधना करते बच्चे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।