वैलेंटाइन डे आज, लाल गुलाब से सजा बाजार

Feb 13, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका में वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ बढ़ गई है। लोग अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदने में व्यस्त हैं। फूलों, चॉकलेट और अन्य उपहारों की दुकानें सज गई हैं। गुलाब के फूल 50 से 100 रुपये के बीच बिक रहे हैं। युवा और विवाहित जोड़े वैलेंटाइन डे को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वैलेंटाइन डे आज, लाल गुलाब से सजा बाजार

दुमका। वैलेंटाइन डे के पूर्व संध्या पर दुमका बाजार में चहल-पहल बढ़ गई हैं। 14 फरवरी को इन दिन लोग अपने साथी से प्यार का इजहार करते हैं। उन्हें तरह-तरह के गिफ्ट देकर खुश करते हैं। वैलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार हो गया हैं। फूल वालों से लेकर गिफ्ट गैलरी, चॉकलेट शॉप व अन्य दुकानों पर रौनक देखने का मिल रही हैं। बाजार में 50 से लेकर हजारों रूपये तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। वेलेंटाइन सप्ताह का आगाज 7 फरवरी से हो गया था। शुक्रवार को गिफ्ट गैलरियों में काफी चहल-पहल देखने को मिला। गुलदस्तों के अलावा आकर्षक गिफ्ट आइटम भी लोग को खूब भा रहा था।

बाजारों में गुलाब फूल 50 से लेकर 100 रूवये तक हैं। 5 गुलाब का गुलदस्ता 300 रूपये में उपलब्ध हैं। मंहगें गुलदस्ता भी बाजार में बिक रही हैं। वहीं गिफ्ट गैलरियों में टेढ़ी बियर, गुलदान, फोटो फ्रेम, हाथ घड़ी, ग्रीटिंग कार्ड आदि ज्यादा बिक रहे हैं। दुकानों में गिफ्ट आइटमों और ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी के प्रति युवक-युवतियां का झुकाव काफी कम होने लगा हैं। आज कल व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जिरए प्रेम दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। साल भर में एक बार ऐसा दिन आता हैं। जिसका प्रेमी जोड़े को इंतजार रहता हैं और वह वैलेंटाइन डे हैं। युवाओं के साथ ही शादी शुदा जोड़े भी वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेंट करने की तैयारी में जुटे हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर युवक-युवतियों ने फूल बिक्रेताओं के यहां गुलाब फूलों की बुकिंग करा ली गई हैं। फूल बिक्रेताओं ने भी काफी संख्या में गुलाब फूल मंगवा लिया हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsValentine s Day Buzz DUMKA Market Thrives with Gifts and Flowers
;;;