ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाचुनाव में नोटा का प्रयोग लोकतंत्र के लिए घातक: रविशंकर

चुनाव में नोटा का प्रयोग लोकतंत्र के लिए घातक: रविशंकर

जरमुंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीत शिविर सह पथ संचलन कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। जरमुंडी नगर भवन में इसमापन सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के...

चुनाव में नोटा का प्रयोग लोकतंत्र के लिए घातक: रविशंकर
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 21 Jan 2019 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीत शिविर सह पथ संचलन कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। जरमुंडी नगर भवन में इसमापन सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के प्रान्त प्रचारक रविशंकर उपस्थित थे। प्रान्त प्रचारक रवि शंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यहां कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 में अपने स्थापना काल से ही हिन्दू समाज को नि:स्वार्थ भाव से संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज मे जातिवाद, क्षेत्रवाद को समाप्त कर सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम संघ कर रहा है। संघ पर कई बार प्रतिबंध लगने के बावजूद यह संगठन निरंतर अपने कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का नोटा का प्रचलन चुनाव में हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि अच्छे उमीदवार को ही वोट डालने चाहिए, जिससे देश की जनता को लोकतंत्र पर विश्वास रहे। उन्होंने कहा कि संघ अकेला संगठन है जो 1925 में था। किंतु आज संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा संघ से प्रेरणा लेकर समाज के विभन्न क्षेत्रों में जैसे सेवा, संस्कार, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में भी लगभग 42 संगठन प्रत्यक्ष रुप से पूरे भारत वर्ष में काम कर रहा है। कार्यकर्ता अपनी पहचान एक अच्छे और सच्चे देशभक्त के रूप में समाज मे उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने 1962 के चीन युद्ध का जिक्त्र भी किया जिसमें स्वयंसेवको द्वारा भारतीय सेना को हर संभव सहायता किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के कार्य मे भारत के प्रत्येक नागरिक भाग लें और मिलकर भारत माता की जय कामना करें। इस अवसर पर दुमका जिला संघ चालक डॉ सोमनाथ,जिला कार्यवाह प्रमोद यादव, प्रान्त शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार, जिला प्रचारक आशुतोष भारती, सह जिला कार्यवाह चंदन राव, मुख्य शिक्षक प्रकाश कुमार, प्रार्थना वाचक- संतोष कुमार सहित संघ के सभी खंडों व नगरों के स्वयंसेवक एवं जरमुंडी तथा बासुकीनाथ के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें