
बसमत्ता में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर
दलाही, प्रतिनिधि।बसमत्ता में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों परबसमत्ता में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों परबसम
बसमत्ता में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया के बसमता गम्हरिया स्थित बाबा दुबे मंदिर परिसर में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को भगवत प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि इस सात दिवसीय कथा का वाचन वृंदावनवासी राष्ट्रीय कथावाचक दुर्गेश नंदन महाराज द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा दुबे मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह ज्ञान यज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगा और बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।
बैठक के दौरान कथा के सुचारू संचालन को लेकर भंडारा, बैठक व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आगमन, कथा श्रवण स्थल की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 251 धर्म ध्वज एवं 501 कलश के साथ निकाली जाएगी, जिसमें कथावाचक दुर्गेश नंदन रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं के साथ चलेंगे। शोभायात्रा कथा स्थल से निकलकर पिंडारी बड़ा तालाब तक जाएगी और वहां से कलश भरकर पुनः कथा स्थल पर कलश स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर की दूरी नंगे पांव तय करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




