विवि द्वारा यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका, प्रतिनिधि।विवि द्वारा यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषितविवि द्वारा यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषितविवि द्वारा य

विवि द्वारा यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

दुमका जिला क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष फरीद खान ने दुमका के विधायक बसंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर जिले में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से बातचीत की। बैठक में खेल मैदानों के विकास, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं देने, ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उचित मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। फरीद खान ने कहा कि दुमका खेल प्रतिभाओं से समृद्ध जिला है। यहां के युवा कम संसाधनों के बावजूद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। यदि खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, प्रशिक्षण, उपकरण और अवसर मिलें तो दुमका के खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर सकते हैं।

विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और समाज विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुमका में खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास होंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम कर दुमका को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।