
अंडर 19 की ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया हुआ आरंभ
दुमका, प्रतिनिधि।अंडर 19 की ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया हुआ आरंभ अंडर 19 की ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया हुआ आरंभ अंडर 19 की ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया हुआ
दुमका, प्रतिनिधि। एटीम खेल परिसर के कार्यालय में जिला क्रिकेट संघ की बैठक जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज कुणाल की अध्यक्षता में अंडर 19 की ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया आरंभ की गई। जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा अंडर-19 की ट्रॉयल एवं चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। शुक्रवार को को कुल 45 खिलाड़ियों ने नाम सूचीबद्ध कराया गया। जिनमें से 4 खिलाड़ी ट्रॉयल के प्रथम दिन उपस्थित नहीं हुए। बाकी बचे खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ियों को अगले दिन के ट्रॉयल के लिए चयनकर्ताओं द्वारा चयनित किया गया है, जिनके नाम हैं दिव्य कुमार मिश्रा, विभू कुमार,आशुतोष आनंद, दीपक राज, रविंदर साह,अविशेक आनंद, प्रीत सिंह, चैतन्य बिर, योगदेव अनिरुद्ध, जीत शर्मा, राज विराट, देव राज गुप्ता, सचिन चंद्र पाल, करण सिन्हा, संकित पांडा, प्रियांशु कुमार, अमन ठाकुर, राजेंद्र रे, प्रशांत मंडल, अंकित राज, आदित्य राज यश पोद्दार, हर्षिकेश सिन्हा, हर्षित सेन, अंशु कुमार, शुभम कुमार झा, लोकेश झा, बिकाश सिंह, पहल चौरसिया, आर्यन बख्शी, समीर कुमार राज, शिव शंकर चोरन नाम शामिल है।
इन 32 खिलाड़ियों को 20 दिसंबर को फिर से ट्रॉयल के लिए आना है और अपने साथ जे एस सी ए द्वारा मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना है। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में अवस्थित कार्यालय में झारखंड राज्य की क्रिकेट टीम की सैयद मुश्ताक अली ट्राफी 2025 में शानदार जीत की खुशी में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। उक्त मौके में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक उपस्थित रहे। ट्रॉयल एवं चयनकर्ता की भूमिका सह सचिव विश्वजीत चटर्जी एवं सहायक सचिव दिवाकर शर्मा द्वारा निभाई जा रही है। फोटो संख्या-44-अंडर 19 चयन प्रक्रिया ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




