ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकायूजी बॉटनी में छात्रा अनु मोनिका मुर्मू बनी विश्वविद्यालय टॉपर

यूजी बॉटनी में छात्रा अनु मोनिका मुर्मू बनी विश्वविद्यालय टॉपर

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय खंड की आयोजित परीक्षा में आदिवासी छात्रा अनु मोनिका मुर्मू बॉटनी विषय में विश्वविद्यालय टॉपर बनी। उसने परीक्षा में 627 अंक प्राप्त किया। छात्रा ने 79...

यूजी बॉटनी में छात्रा अनु मोनिका मुर्मू बनी विश्वविद्यालय टॉपर
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 30 Jul 2018 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय खंड की आयोजित परीक्षा में आदिवासी छात्रा अनु मोनिका मुर्मू बॉटनी विषय में विश्वविद्यालय टॉपर बनी। उसने परीक्षा में 627 अंक प्राप्त किया। छात्रा ने 79 फीसदी अंक प्राप्त कर कर सामान्य छात्र-छात्राओ को पछाड़ का उदाहरण प्रस्तुत किया है। बॉटनी में विश्वविद्यालय टॉपर बनने पर प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राओं के बीच अनु की चर्चा हो रही है। उसने बताया कि वह आइएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है इसके पूर्व बॉटनी से स्नातकोत्तर डिग्री लेना चाहती है इसलिए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सत्र 2018-20 के सत्र में पीजी बॉटनी के लिये नामाकंन कराया है। अनु ने कहा कि वह प्रत्येक दिन 10 घंटे तक अध्ययन करती है। उसने बॉटनी से विश्वविद्यालय टॉपर बनाने का श्रेय शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया। उसकी मां बाहामुनी सोरेन काठीकुंड प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुग्गापहाड़ी एवं पिता बेनी कॉलर मुर्मू प्राथमिक विद्यालय मधुवाडीह में सरकारी विद्यालयों शिक्षक के रुप में कार्यरत है। उसने संताल परगना महाविद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की है और मैट्रिक तक की शिक्षा डॉन बास्कों स्कूल से प्राप्त किया है। उसकी बहन मीनू मरांडी ने भी इसी वर्ष बॉटनी विषय से स्नातक की परीक्षा पास की है उसे 69 फीसदी अंक मिले है। उसे दो भाई सुमन प्रवीण मुर्मू और अनुज प्रकाश मुर्मू स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे है। अनु ने बॉटनी जैसे विषय में विश्वविद्यालय टॉपर बनकर आदिवासी छात्र-छात्राआं के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें