Dumka News: दो साल के बच्चे की सांप काटने से मौत

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। दो साल के बच्चे की सांप काटने से मौतदो साल के बच्चे की सांप काटने से मौतदो साल के बच्चे की सांप काटने से मौतदो साल के बच्चे की सा

Dumka News: दो साल के बच्चे की सांप काटने से मौत

Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिरका पंचायत के झिरका गाडी टोला गांव निवासी चार्लस हांसदा का दो वर्षीय पुत्र की मौत सांप काटने से शुक्रवार को सुबह हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चार्लस हांसदा का दो वर्षीय पुत्र आदित्य हांसदा अपने ही घर के आंगन के पास खेल रहा था। बच्चा जिस जगह आंगन में खेल रहा था वहीं छोटा सा बिल था। तभी अचानक से बच्चा की जोर-जोर से रोने लगा। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर मां वहां तुरंत पहुंची फिर देखा की अंगुली में सांप जैसा काटने का निशान था। मां को शक हुआ कि बच्चे को किसी जहरीले सांप ने काट लिया है।

इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मां के साथ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।