एएन कॉलेज में 28-29 मई को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला
दुमका के एएन कॉलेज में 28-29 मई को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल खोलने की तारीख तय की गई है। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को नई पाठ्यचर्या के बारे में अवगत कराना है।
दुमका। एएन कॉलेज में आगामी 28-29 मई को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला सह परामर्श सत्र के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई l इस बैठक में यह निर्णय लिया गया की जून के प्रथम सप्ताह में स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल खुलने वाला है तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यचर्या में आए दिन नित्य नए सुधार जारी हैं जिससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराना नितांत आवश्यक है l इस कार्यशाला का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकगण छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे l प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया की कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई है।
जिसमें डॉ अभय प्रसाद सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रो. यशवंत कुमार सिंह, डॉ अमर नाथ सिंह, डॉ प्रदीप कुमार गोराई, प्रो. सुलेमान हांसदा, डॉ प्रमोद कुमार झा, डॉ मणिकांत मंडल, प्रो. प्रीतम प्रियेश, डॉ अमर कांत पोद्दार, प्रो. कुमार मनोज, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनहद लाल एवं डॉ बीरेन चंद्र गोराई शामिल हैं l डॉ अमर नाथ सिंह ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं को मेजर और माइनर विषयों के साथ साथ वैल्यू ऐडेड कोर्स, स्किल इन्हेसमेंट कोर्स, एबिलिटी इन्हेसमेंट कोर्स तथा प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप के पाठ्यक्रमों के सुगम अध्ययन के तकनीक से अवगत कराना है l ज्ञात हो की एएन कॉलेज सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का ऐसा पहला कॉलेज है जो नैक से बी प्लस ग्रेड प्राप्त कर चुका है और द्वितीय चक्र की ग्रेडिंग प्राप्त करने के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहा है l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


