Dumka News: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी पंचायत के मनोहरचक (पियल घोड़ा) मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी पंचायत के मनोहरचक (पियल घोड़ा) मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया सत्यनारायण टुडू ने विधिवत फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजन समिति के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जा रहा है। पहले दिन का पहला मुकाबला अल्फा स्टार और एफसी सुमित ब्रदर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मुखिया सत्यनारायण टुडू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


