ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामहिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में दुमका के एसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों के साथ बातचीत...

महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 22 Apr 2018 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में दुमका के एसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि एक अप्रैल 2018 की रात को दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का मुख्य अपरोपी गोपाल मंडल है।

वह अपने सहयोगी ओम प्रकाश मंडल के साथ मिलकर वृद्ध महिला के घर घुसा और महिला के सिर पर हथियार से प्रहार कर गंभीर :प से जख्मी कर दिया था। वृद्ध महिला के पति भी घर में ही थे। दोनों अपराधी महिला के गले से सोने की चेन, कान, नाक के जेवरातों को लूट लिया और फरार हो गए थे। महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छानबीन के दौरान दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

वृद्ध महिला से आरोपी गोपाल मंडल ने 12 हजार रुपया लिया था कर्ज: सपी श्री कौशल ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधी गोपाल मंडल ने खुलासा किया कि वृद्ध महिला उसे पहचानती थी। आरोपी का घर महिला के घर से कुछ ही दूरी पर है। महिला दुमका प्रखंड के मालभंडारो गांव की रहने वाली थी,जबकि युवक पताईथान माल भंडारो गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि महिला ने युवक को 12 हजार रुपए कर्ज के रुप में दी थी।

युवक ने निर्धारित समय के अंदर रुपए नहीं लौटाया था। इसलिए महिला अक्सर युवक से तगादा किया करती थी। घटना के एक दिन पहले भी महिला ने युवक से रुपए का तगादा की थी और कहा था कि रुपए नहीं देने पर वे उसके बाइक को उठवाकर घर ले आएगी। महिला की बात पर युवक को गुस्सा आ गया था।

एक अप्रैल की रात को दिया था घटना को अंजाम: एक अप्रैल को अपने एक सहयोगी के साथ नशे में धुत्त होकर महिला के घर में घुस आया। महिला ने जब युवक को पहचान ली तो गुस्से में आकर गोपाल मंडल ने हथियार से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया था। घटना में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अपराधियों के पास से लूटे गए सभी सामान बरामद कर लिए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें