दुमका-नाला मार्ग पर कोयला लदा ट्रक पलटा, बालबाल बचे चालक
दलाही, प्रतिनिधि। दुमका-नाला मार्ग पर कोयला लदा ट्रक पलटा, बालबाल बचे चालकदुमका-नाला मार्ग पर कोयला लदा ट्रक पलटा, बालबाल बचे चालकदुमका-नाला मार्ग पर

दलाही, प्रतिनिधि। दुमका-नाला मुख्य मार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोल्हे टोला, श्यामपुर के समीप देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। देर रात करीब 2 बजे कोयला लदा एक तेज रफ्तार एलपी ट्रक (वाहन संख्या जे एच 04 एस 9592) अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रक गोड्डा के लालमटिया से डीईओ कोयला लोड कर कोलकाता की ओर जा रहा था। ट्रक चालक रहीम अंसारी ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में चुभ गई, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक पलट गया।
ट्रक पलटते ही सड़क पर कोयला फैल गया, जिससे कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही मजदूरों की मदद से सड़क पर फैले कोयले को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोटो-11दुमका-201, कैप्सन-दुमका-नाला मार्ग पर पलटा कोयला लदा ट्रक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


