त्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा
रानेश्वर, प्रतिनिधि। त्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रात्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रात्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निक

त्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा रानेश्वर, प्रतिनिधि। भारत सेवाश्रम संघ स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर पाथरा में त्रिशूल पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद के नेतृत्व में भक्ति, अनुशासन एवं सेवा-भाव से ओत-प्रोत भव्य त्रिशूल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पाथरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तालाब में त्रिशूल स्नान कराया गया। ततपश्चात पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। हाथों में त्रिशूल एवं ध्वज-पताकाएं लिए अनुशासित पंक्ति में चलते छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण किया। शोभायात्रा में विद्यालय के जयदेव दे, रणजीत राउत, बोध बोदरा, गोविन्द यादव, प्रमिला टुडू, स्वर्णलता मरांडी, देवाशीष राय, कानू कुमार टुडू, पार्वती महतो, सुजाता हांसदा, सोयलेन पावरिया, प्रेम हेम्ब्रम एवं साइमन टुडू समेत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्वामी नित्यव्रतानंद ने कहा कि त्रिशूल पूर्णिमा के पावन दिवस पर ही संघ के संस्थापक आचार्य श्रीमद् स्वामी प्रणवानंद ने मानव सेवा, राष्ट्र सेवा एवं दरिद्र नारायण सेवा को जीवन का महान संकल्प रूप में ग्रहण किया था। यही संकल्प आगे चलकर भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना एवं उसके विराट सेवा कार्यों का आधार बना। वहीं संध्या बेला में संघ के संस्थापक आचार्य श्रीमद् स्वामी प्रणवानंद के सान्निध्य भाव में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशेष पूजा एवं आरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, समाज एवं मानव कल्याण के लिए मंगलकामना किया। फोटो-3दुमका-209, कैप्सन- शनिवार को रानेश्वर के भारत सेवाश्रम संघ में त्रिशूल पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




