न्यूयॉर्क ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट ने किया रामगढ़ का दौरा

न्यूयॉर्क ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट ने किया रामगढ़ का दौरा

संक्षेप:

रामगढ़, प्रतिनिधि। न्यूयॉर्क ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट ने किया रामगढ़ का दौरान्यूयॉर्क ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट ने किया रामगढ

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़, प्रतिनिधि। न्यूयॉर्क (यूएसए) स्थित ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट अल्फरेडो एसपीनोसा और मैक्सीको की नतालिया विल्स एवं ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक कौशिक राय व रश्मि रंजन बेहरा ने गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड का दौरा किया। उनका स्वागत रामगढ़ स्थित ग्राम साथी परियोजना कार्यालय में ग्राम साथी संस्था के सचिव देवानंद कुमार एवं एमपावर्ड के परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्प गुच्छ एवं चादर देकर सम्मानित करते हुए किया गया। इसके बाद रामगढ़ मे चल रहे एमपावर्ड परियोजना के कार्य की जानकारी प्रेजेंटेशन दिखा कर बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से कुल व्यवसाय करने वाली स्वयं सहायता समूह की जानकारी, उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय की जानकारी, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी, आनेवाला समय मे किए जानेवाले मुख्य कार्य एवं योजनाओं के बारे मे बताया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम साथी से सचिव देवानंद कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, ज्योति चौधरी, तारा प्रसाद, मुकेश कुमार गुप्ता, मंजू हांसदा, रुपेश कुमार, शिवानंद शिवम, स्मार्ट सखी मीनू हेमब्रम, हेलेन सोरेन, पकलू मुर्मू मयबीटी बेसरा, अंजलि किस्कू, सुषमा मरांडी चंदा मुर्मू, सावित्री सोरेन, समूह की परियोजना प्रतिभागी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो-11दुमका-215, कैप्सन- गुरुवार को रामगढ़ का दौरा करते न्यूयॉर्क ट्रिकल अप मुख्यालय के वाईस प्रेसिडेंट एवं अन्य