
आजसू कार्यकर्ताओं ने दी बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
दुमका, प्रतिनिधि।आजसू कार्यकर्ताओं ने दी बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलिआजसू कार्यकर्ताओं ने दी बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्ध
दुमका, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यालय रसिकपुर दुमका में भारत के लेनिन कहे जाने वाले सामाजिक न्याय के महानायक बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने जीवनभर गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका नारा हम 90 प्रतिशत लोग, 90 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगते हैं का रहा। कहा आज भी सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी मांग है।

इस अवसर पर सपन देहरी ने कहा कि जगदेव बाबू का सपना था कि समाज में किसी के साथ भेदभाव न हो। हमें उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा। उनका सपना था जातिवाद से मुक्त और समानता आधारित समाज का निर्माण करना। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि बाबू जगदेव प्रसाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और समानता व सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन सचिव जगदेव मंडल, जिला उपाध्यक्ष ललन मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष बंसत बैध, असित कुशवाहा, कर्पूरी ठाकुर, आनंद माझी, सितेन मंडल, कृष्णा मांझी, दीपक प्रसाद, चंदन कुमार पंजियारा, अरविंद गंधवर, चंदन कुमार, भीम नारायण माझी, सदानंद लायक, अर्जुन शाह, पवन कुमार, अनुनय मंडल, मंटू महतो सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो संख्या-03-सामाजिक न्याय के महानायक बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




