साहबजादा जोरावर सिंह और साहबजादा फतेह सिंह के शहादत की स्मृति पर हुआ बौद्धिक संगोष्ठी
सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्र साहबजादा जोरावर सिंह और साहबजादा फतेह सिंह शहादत की स्मृति में आयेाजित हुआ बौद्धिक सिखों के दसवें गुरु

दुमका। प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहसी पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रभारी के रूप में देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास शामिल हुए। उन्होंने साहिबजादों की अमर गाथा और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका बलिदान हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि साहिबजादों का बलिदान न केवल सिख धर्म के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि साहिबजादों ने अपने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें राजीव, जिला महामंत्री द्वेय मनोज पांडे, पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जिला सह मीडिया प्रभारी नवल किस्कू, पिंटू साह, जिला मंत्री पूनम देवी, कालेश्वर लायक, दीपक स्वर्णकार, मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, रमेश मुर्मू, श्रीधर दास, फारुख अनवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, दीप्तांशु कोचगावे, मंडल अध्यक्ष मणिलाल गृही, बिमल मरांडी, दिनेश सिंह, कमल दास, राम नारायण भगत आदि मौजूद थे।
मसलिया में भी भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस
मसलिया प्रतिनिधि।
मसलिया पूर्वी मंडल अंतर्गत हथियापाथर के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहसी पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर जोरावरसिंह एवं फतेह सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भजपा के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव मरांडी ने की। इस अवसर पर धरम कुमार मंडल, राजीव कुमार दास, कृष्ण कुमार कुंडू, गोराचांद मंडल, गायना किस्कू, तन्मय मंडल, रघुवीर मंडल, विनय धीवर,कृति मंडल, मिठून मंडल, सुनील किस्कू, चरण सोरेन आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।