
खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा
दुमका में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर फैलने के बाद लोग उनके आवास की ओर दौड़ पड़े। गुरुजी ने झारखंड के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जैसे सड़क, बिजली और शिक्षा की...
दुमका। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उपराजधानी दुमका दिन भर शोक में डूबा रहा। गुरुजी के निधन की खबर सोमवार की सुबह आग की तरह फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों को उनके निधन की जानकारी मिली लोग दुमका के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास की ओर हो लिए। बाद में गुरुजी का आवास दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। सभी प्रमुख कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए। सोशल मीडिया से लेकर हर चौक-चौराहे व दुकानों में दिन भर गुरु जी के चर्च व उनकी पुरानी यादों को ताजा करते लोग दिखे। गुरुजी ने दुमका को काफ कुछ दिया है।

राज्य अलग की मांग को लेकर दुमका में अपने सहयोगियों के साथ कई बार रणनीति तैयार किए। लगातार दुमका की जमीन से ही संताल व राज्य में आंदोलन को गति देने का काम किया। राज्य बनने के बाद उपराजधानी दुमका को संवारने के लिए भी कई बड़ी योजनाओं को लाने का काम किया। संताल परगना के गांवों तक सड़क, बिजली, पानी व शिक्षा पहुंचाने को लेकर गुरुजी ने काफी जोर दिया। संताल समाज के लोगों के बीच शिक्षा को अपनाने व हड़िया-दारू से दूर होने को लेकर मुहिम भी चलाया। जिसका असर समाज के युवा वर्ग पर काफी पड़ा। महाजनी प्रथा का भी गुरुजी ने विरोध कर समाज को मजबूत करने के दिशा में पहल किया। दुमका शहर में पेयजलापूर्ति योजना सहित अन्य कई बड़े योजनाओं को लाने के दिशा में पहल किया। गुरु जी पूरे देश के आदिवासी-मूलवासी हितैषी रहें हैं। उन्होंने हमेशा उनके लिए आवाज उठाने का काम किया है। जनमानस के वर्चस्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति के चले जाने से अपूर्ण क्षति हुई है। शुरू से ही अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को लेकर हम गुरुजी के साथ रहे। उनके बताए गए मार्ग पर चलते रहे। उनके निर्देश को हम लोग संदेश के रूप में लेते थे। नलिन सोरेन सांसद, दुमका फोटो संख्या-22-नलिन सोरेन झारखंड की आत्मा गुरुजी पर आकर बसती है। उनके जाने से एक खालीपन आया है, जिसकी भरपाई कदापि संभव नही है। गुरुजी ने झारखंड की पहचान, हक व अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग व आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका निधन झारखंड की राजनीति, सामाजिक चेतना और जन आंदोलन के एक युग का अंत है। डॉ लुईस मरांडी विधायक, जामा फोटो संख्या-23-डॉ लुईस मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हो गया हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड के गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए उनका संघर्ष अविस्मरणीय है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। सुनील सोरेन, पूर्व सांसद, दुमका फोटो संख्या-24-सुनील सोरेन शिबू सोरेन की निधन की खबर सुनकर झारखंड सहित पूरे देश शोकाकुल है। अलग झारखंड राज्य के पुरोधा गुरु जी के निधन से हम सबों ने अपना अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया है। गुरु जी के निधन से हुई शून्यता की भरपाई पूरी नहीं की जा सकती है। श्यामल किशोर सिंह प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी झारखंड फोटो संख्या-25-श्यामल किशोर सिंह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। पिंटू अग्रवाल मीडिया प्रभारी, भाजपा दुमका फोटो संख्या-26-पिंटू अग्रवाल शिबू सोरेन का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उन्होंने वर्षों तक आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया और उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गौरवकांत जिलाध्यक्ष, भाजपा फोटो संख्या-27-गौरवकांत ---- दुमका: दुमका स्व. शिबू सोरेन फोटो कैप्सन-फाइल फोटो फोटो संख्या-01-दुमका में एक कार्यक्रम के दौरान गुरुजी का स्वागत करते कार्यकर्ता फोटो संख्या-02-हूल दिवस के मौके पर सिदो-कान्हों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिबू सोरेन फोटो संख्या-03-दुमका में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान दुमका हवाई अड्डा पर पहुंचे गुरुजी व अन्य फोटो संख्या-04, 05 व 06-दुमका परिसदन में अपने जन्म दिन के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते गुरुजी फोटो संख्या-07-दुमका में स्वामी विवेकान्नद के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिबू सोरेन फोटो संख्या-08 व 09 - दुमका में हूल दिवस पर सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते स्व.शिबू सोरेन फोटो संख्या-12-दुमका के माल भंडारो गांव में 20 अप्रैल 1996 को कार्यकर्त्ता रावण मंडल के आवास पर भोजन करते शिबू सोरेन फोटो संख्या-13-कार्यकर्ताओं के साथ ठंड के समय आग तापते गुरुजी व अन्य फोटो संख्या-14 व 15- दुमका के कुरूवा में 2012 में जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करते शिबू सोरेन फोटो संख्या-16 व 17- गांधी मैदान में 2 फरवरी के कार्यक्रम में शामिल गुरुजी शिबू सोरेन व अन्य फोटो संख्या-18- गांधी मैदान में 2 फरवरी के कार्यक्रम में दौरान लोगों की समस्या को सुनते गुरुजी शिबू सोरेन फोटो संख्या-19-दुमका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुजी शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




