Tribute to Former PM Manmohan Singh at Dhanbad Congress Meeting कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTribute to Former PM Manmohan Singh at Dhanbad Congress Meeting

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

दुमका में नगर अध्यक्ष टिंकू अली इमाम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने मनमोहन सिंह को एक महान विचारक और विद्वान बताया और उनके कार्यों की सराहना की। डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 29 Dec 2024 04:52 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

दुमका। दुमका जिला कांग्रेस भवन में नगर अध्यक्ष टिंकू अली इमाम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को एक विचारक और विद्वान के रूप में सही मायने में सराहा गया। उन्हें उनकी मेहनत, काम के प्रति अकादमिक दृष्टिकोण, सुलभता और विनम्र व्यवहार के लिए याद किया। अपने करियर के दौरान, डॉ. सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिसमें वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष शामिल हैं। 1991 से 1996 तक, डॉ. सिंह ने भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया, जो देश के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। श्रद्धांजलि सभा में सुनील किस्कू, शहरोज शेख, दशरथ मंडल,संतोष सिंह, मुकेश कुमार, बीरबल दत्ता, मो हारून, रुपेश सिंह, फंटुस शर्मा, मो जियाउल, रवी कुमार, संजय दास, विवेक कुमार आदि उपस्तिथ थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।