जयंती पर याद किए गए बाबू वीर कुंवर सिंह
दुमका में जिला कांग्रेस कमिटी ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंसी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह 1857 की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले...

दुमका। जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बुधवार को जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंसी की अध्यक्षता मे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती वीर कुंवर चौक दुमका पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य समाजसेवी ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह, उदय सिंह लक्ष्मी नारायण,अखलेश कुमार झा, प्रदीप मिश्रा, सेवानिवृत्ति शिक्षक कुंदन झा उपस्थिति थे। जिला कांग्रेस कमिटी दुमका के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी ने कहा की बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के लड़ाई मे देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वीर कुंवर सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। 1857 संग्राम की लड़ाई लड़ते लड़ते 26 अप्रैल 1858 मे उन्हें वीरगति प्राप्त हुई। भारत सरकार ने 1966 मे उनके सम्मान मे एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, गणेश, जिला महासचिव संजीत सिंह, जिला महासचिव, अमित कुमार सिंह, आशीष सिंह, नगर कांग्रेस कमिटी दुमका के अध्यक्ष अली इमाम टिंकू, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू, दसरथ मंडल, मुख्य रूप से शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।