ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाआदिवासी सेंगेल अभियान ने किया प्रदर्शन

आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया प्रदर्शन

आदिवासी सेंगेल अभियान एवं झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से मंगलवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया...

आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाTue, 27 Nov 2018 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी सेंगेल अभियान एवं झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से मंगलवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता संताल परगना प्रमंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कमीश्नर मुर्मू ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा गया। मांग पत्र में मुख्य रूप से झारखंड के गोड्डा जिला में अडाणी पावर प्लांट द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण करने, झारखंड में सीएनटी कानून और एसपीटी कानून की रक्षा करते हुए आदिवासी-मूलवासी की रक्षा किया जाए। झारखंड में आदिवासी मूलवासी की भूमि लूट वाली कानूनों और भूमि बैंक आदि को रद्द किया जाए, ताकि विस्थापन, पलायन बंद हो सके। आदिवासी प्रकृति पूजा धर्म-सरना धर्म की अविलम्ब सरकारी मान्यता और जनगणना में कॉलम कोड लागू किया जाए, असम और अंडमान-निकोबार के झारखंडी आदिवासियों को अविलम्ब एसटी का दर्जा मिले सहित अन्य मांग शामिल है। इस धरना कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकत्र्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें