Dumka News: डॉन बोस्को स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण मनाया गया
हिन्दुस्तान, दुमका
Dumka News: दुमका के एनईएलसी डॉन बोस्को स्कूल में वृक्षारोपण महोत्सव के दौरान 'पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने सक्रियता से पौधे लगाए। प्राचार्या नेली एस टुडू ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण और जीवन के लिए माँ की तरह हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एनईएलसी डॉन बोस्को स्कूल में गुरुवार को वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर प्राचार्या नेली एस टुडू, उप प्राचार्य बरुन कुमार, एचआर आनंद वत्स, कार्यक्रम प्रभारी बास्कीनाथ झा, विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्या नेली एस टुडू ने कहा कि जिस प्रकार एक माँ हमारी देखभाल कर हमें पालती-पोसती है, उसी प्रकार वृक्ष भी हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए जीवनदायिनी हैं।


