ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाबेड कम होने से फर्श पर हुआ तीर्थयात्रियों का इलाज

बेड कम होने से फर्श पर हुआ तीर्थयात्रियों का इलाज

दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...

1/ 4दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
2/ 4दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
3/ 4दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
4/ 4दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था।...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 03 Oct 2018 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह मोड़ के निकट तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस के पलटने पर एक तीर्थयात्री बस के नीचे काफी देर तक दबकर रह गए थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। बस पलटी मार दी थी। सभी 58 तीर्थयात्री नीचे रह गए थे। स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचित किया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी तीर्थयात्रियों को बस से खींच-खींचकर किसी तरह से निकाला। बस के नीचे दबे तीर्थयात्री को पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को उठवाया और तीर्थयात्री की लाश को बाहर निकलवाया। बस के नीचे दबने से तीर्थयात्री की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एक ट्रक को घटना स्थल पर रोकवाया और सभी घायलों को लादकर अस्पताल भेजवा दिया था।सदर अस्पताल में घायल तीर्थयात्री पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित होकर ट्रक से सभी को सहीसलाम उतारा और इलाज करवाया। अस्पताल के ओपीडी एवं ड्रेसिंग रुम में घायलों की लंबी कतारे लग गई। स्वास्थ्य कर्मी सभी कांवरियों की इलाज करने में जुट गए। घायलों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त चिकित्सकों को भी बुला लिया गया था। अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अस्पताल में बेड कम पड़ने पर घायलों का इलाज फर्श पर ही लेटाकर किया गया। तीर्थयात्रियों में 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जगन्नाथ पुरी जाने के बाद ही घर लौटेंगे घटना की खबर सुनने पर सिविल एसडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सिविल एसडीओ ने घायलों से हालचाल पूछा और कहा कि आप लोग घर जाने के लिए तैयार है। वापस घर भिजवा दिया जाए। तीर्थयात्रियों ने घर जाने से इंकार कर दिया और कहा कि वे जब तक जगन्नाथ पूरी नहीं जाएंगे,तब तक वापस घर नहीं लौटेंगे। टूरिस्ट बस में एक तीर्थयात्री से 3 हजार रुपए किराया लिया गया है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि अब तक 10 से 15 हजार रुपए खर्च हो गए है तो पूरी जाकर ही रहेंगे।तीर्थयात्रियों की मदद के लिए सामने आए सामाजिक कार्यकर्ता : तीर्थयात्रियों का प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश, रेड क्रास सोसाइटी सचिव अमरेन्द्र यादव, संयुक्त सचिव मनोज घोष, समाजिक कार्यकर्ता मृणाल मिश्रा, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य रमण कुमार वर्मा सहित कई युवकों ने घायलों की मदद किया। कुछ लोगों को रेड क्रॉस के द्वारा पानी उपलब्ध कराया गया। सभी को पानी और खाना की व्यवस्था कराई गई। सिविल एसडीओ ने खाने की व्यवस्था कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें