
हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग ने 9 मालवाहक वाहन को किया जब्त
हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग का अभियान, 9 मालवाहक वाहन जब्त हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग का अभियान, 9 मालवाहक वाहन जब्त
हंसडीहा प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे-बड़े कुल 9 मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने हंसडीहा-दुमका स्टेट हाईवे पर वाहनों की जांच की, जिसमें कई वाहनों के कागजातों में त्रुटियां पाई गईं। इसके बाद सभी जब्त वाहनों को हंसडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दस्तावेजों में कमी पाए जाने के कारण वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




