एमओ ने किया पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत स्थित पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़, प्रतिनिधि। एमओ ने किया पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत स्थित पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण एमओ ने किया पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत स्थित पीडीएस

एमओ ने किया पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत स्थित पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड में जनवितरण प्रणाली को पारदर्शी तथा और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ प्रखंड में नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आषुतोष कुमार लगातार प्रखंड में संचालित जनवितरण दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पहाड़पुर एवं सिलठा ए पंचायत में स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सिलठा ए पंचायत में जियाधर मंडल तथा बबई हेम्ब्रम की दुकान का निरीक्षण के दौरान बबई हेम्ब्रम बगैर सूचना के गायब पाए गए। वहीं सूचना पट्ट संधारित नहीं पाया गया। सूचना पट्ट पर भंडार स्थिति सही ढंग से अंकित नहीं पाया गया। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बबई हेम्ब्रम से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

वहीं जियाधर मंडल की दुकान में खाद्यान्न सही ढंग से नहीं रखें जाने के कारण स्टाक नहीं मिलाया जा सका। भंडार एवं वितरण पंजी संधारित नहीं पाया गया। मौके पर वैसे विक्रेताओं को सभी पंजियों को संधारित रखने का निर्देश दिया गया। एमओ आषुतोष कुमार ने बताया कि विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है की दुकान के बाहर लगा सूचना पट्ट के साथ-साथ सभी तरह के रजिस्टर का संधारण प्रत्येक दिन करें एवं सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में अनाज का वितरण किया जाए। कार्य में लापरवाही करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध उच्चाधिकारी को सूचना भेजी जाएगी।फोटो संख्या-08- जनवितरण दुकान का निरीक्षण करते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आषुतोष कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।