विधायक के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर
रामगढ़, प्रतिनिधि। विधायक के पहल पर लगा ट्रांसफार्मरविधायक के पहल पर लगा ट्रांसफार्मरविधायक के पहल पर लगा ट्रांसफार्मरविधायक के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर

रामगढ़ प्रखंड के अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के बलिया गंगतिया में 25 केवीए एंव कांजो पंचायत के चित्तबेसरा में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल से लगाया गया। कुछ दिन पहले पहाड़पुर पंचायत के बलिया घटिया एवं कंजू पंचायत के चित्र मिश्रा गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीण अंधेरे में ही रहने के विवश थे। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय नेता मिरुलाल सोरेन, रशिक मरांडी कोमिला को मिला तो इसकी सूचना विधायक को दे दी गई। जिसके बाद विधायक के पहल पर गांव में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मिरुलाल सोरेन, रशिक मरांडी, कांजो पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष राम हेमब्रम, सचिव मिनिस्टर कुमार, पहाड़पुर पंचायत के सचिव बाड़ू मरांडी, बनय माल, कन्हैया मंडल, सिकंदर माल, बजरंगी माल आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


