ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादिव्यांगों को स्वावलंबन के लिए मशरूम की खेती का मिला प्रशिक्षण

दिव्यांगों को स्वावलंबन के लिए मशरूम की खेती का मिला प्रशिक्षण

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुतलीडाबर पंचायत के पतसारा गांव में दिव्यांगों के एक स्वयं सहायता ग्रुप को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड के पतसारा गांव में नवभारत जागृति केंद्र जरमुण्डी...

दिव्यांगों को स्वावलंबन के लिए मशरूम की खेती का मिला प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 11 Jan 2019 02:37 AM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुतलीडाबर पंचायत के पतसारा गांव में दिव्यांगों के एक स्वयं सहायता ग्रुप को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड के पतसारा गांव में नवभारत जागृति केंद्र जरमुण्डी द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के प्रखंड समन्वयक विष्णुदेव प्रसाद सिंह, फिल्ड वर्कर लाखपति माल एवं प्रशिक्षक मनोज कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर पतसारा गांव में गुलाब का फूल नामक स्वयं सहायता समूह के दिव्यांग सदस्यों को मशरूम की खेती के विधियों की जानकारी दी गई। मशरूम की खेती से सीमित संसाधनों के द्वारा आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की जानकारी संस्था द्वारा दी गई। संस्था के प्रखंड समन्वयक विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने दिव्यांगों को बताया कि मशरूम की खेती के लिए बाजार और संसाधन संस्था के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग खान-पान को लेकर पूरी तरह से सजग हैं। मशरूम को दैनिक रूप से अपने आहार में शामिल करने वालों की आज कमी नहीं है। मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य माना जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और दिव्यांग साथियों के लिए आर्थिक उन्नयन का एक प्रयास किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें