जनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ए और बी बैच का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

जनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ए और बी बैच का प्रशिक्षण शुरूजनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ए और बी बैच का प्रशिक्षण शुरूजनगणना प्रशिक्षण के प्रथ

जनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ए और बी बैच का प्रशिक्षण शुरू

जामा प्रखंड कार्यालय जामा में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण सोमवार से शुरू हुआ। पहले चरण में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ग्रुप ए एवं बी के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान नीरज कुमार यादव, रमाकांत, राकेश सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार, जामा में आयोजित किया गया, जहां जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग एवं कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रखंड प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka Newsजनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ए और बी बैच का प्रशिक्षण शुरू