कालिका बस की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर लकड़ापहाड़ी गांव के निकट एक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह लूना बाइक पर था जब तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक ने उसे एक किलोमीटर तक घसीटा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और बस को जब्त कर लिया गया।

कालिका बस की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर लकड़ापहाड़ी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लूना बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कालिका बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लूना बाइक बस में फंस गई और चालक बस को करीब एक किलोमीटर दूर माहरो तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना को देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने माहरो के समीप बस को रोककर तुरंत जामा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।