Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTragic Road Accident in Dumka Young Biker Dies After Crash Near Ghoratopi Turn
सड़क दुर्घटना में गोड्डा जिला के एक युवक की बाइक दुर्घटना में हुई मौत

सड़क दुर्घटना में गोड्डा जिला के एक युवक की बाइक दुर्घटना में हुई मौत

संक्षेप:

-गोड्डा जिला के कौढ़ी बहियार का रहने वाला था युवकसड़कसड़क दुर्घटना में गोड्डा जिला के एक युवक की बाइक दुर्घटना में हुई मौतसड़क दुर्घटना में गोड्डा जिला क

Sep 16, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ- नोनीहाट मुख्य मार्ग पर घोरटोपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार की देर रात में हुई। युवक की पहचान गोड्डा जिला के कौड़ी बहियार निवासी शत्रुघ्न कुमार पिता महेंद्र ततवा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में युवक के घर एवं ससुराल वाले ज़रमुंडी थाना परिसर पहुंचे एवं शव की शिनाख्त की। जरमुंडी पुलिस ने शव को दुमका के पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक युवक के घर वालों ने बताया कि अप्रैल माह में युवक शत्रुघन कुमार की शादी जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगली गांव निवासी राजू दागरी की पुत्री के साथ हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को वह अपना ससुराल आया हुआ था। वह शराब का सेवन किया था। ससुराल वालों ने बाइक से घर लौटने से मना भी किया था,पर वह किसी तरह से ससुराल से निकल आया और बाइक से घर लौटने लगा। देर रात बाइक से गोड्डा स्थित अपने घर लौट रहा था कि घोरटोपी मोड़ के समीप घुमावदार मोड़ के पास वाहन दुर्घटना होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।