सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत
मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव में सुकल टुडू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ डीजल लाने गया था और लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसके परिवार में मातम का माहौल...

मसलिया। मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव के सुकल टुडू उम्र करीब 25 वर्ष के निश्चितपुर पुलिया के पास सोमवार को अपराह्न 2 बजे सड़क दुर्घटना में मौत के पश्चात शव घर पहुचते ही गांव में मातम छा गया। मृतक सुकल टुडू की माँ मंगली हेम्ब्रम सहित स्वजनों की रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सुकल टुडू अपने गांव के दो साथी राजीव मुर्मू, हेमशल मुर्मू के साथ दुमका धान झारने वाले मशीन का पार्ट्स एवं डीजल लाने के लिए गया था। लौटने के क्रम में निश्चितपुर भामड़ी नदी के पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर घटनास्थल पर ही सुकल टुडू का दर्दनाक मौत हो गया। वही उसके साथ रहे दो साथी भी जख्मी हो गया। इस संबंध में मृतक सुकल टुडू के मा मंगली हेम्ब्रम ने रोते रोते बताया कि सुकल टुडू के पिता काफी पहले ही मौत गई थी। सुकल टुडू के बड़े होने पर उसीके भरोसे ही परिवार का गुजर बसर हो रहा था। सुकल टुडू दो माह पूर्व कश्मीर से मजदूरी कर घर लौटा था। घर लौटने के बाद मजदूरी के पैसे से एक मोटरसाइकिल खरीदा। जो उसका जानलेवा साबित हुआ। सुकल टुडू का अभीतक शादी भी नही हुआ था। कहा कि मंगलवार को आदिवासी रीति रिवाज के साथ सुकल टुडू का दाह संस्कार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।